बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय आर्य छात्र सभा ने नगर के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं को बौद्धिक एवं मानसिक विकास करने के टिप्स दिए।
इस अवसर पर आचार्य अवनीश ने बताया कि श्रेष्ठ छात्रों के निर्माण से ही श्रेष्ठ राष्ट का निर्माण हो सकता है और प्रत्येक को अपना उचित अधिकार मिल सकता है। इसलिए छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाए। इसमें उपेंद्र आर्य, देवेश आर्य, राहुल आर्य, नीशू आर्य, विनीत आर्य, अदिति आर्या आदि रहे।