फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पांची में जलभराव से परेशानी , प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही है। गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कृष्ण ने बताया ग्राम प्रधान ने तीन महीने पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया, वह भी अभी अधूरा है। इसके चलते गांव की टूटी पड़ी सड़कों में गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। इस कारण गांव वालों को परेशानी का सामना करना पद रहा है। ग्रामीण गौरव, कृष्ण, बबलू, चंद्रपाल, मांगे, मुकेश, अंकित, देवेंद्र आदि ने नारेबाजी कर डीएम से समस्या हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें