बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 81वीं पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शोें पर चलने का आह्वान किया। रालोद मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने पूरे जीवन में आजाद ही रहे। अंग्रेजों की गोलियों का सामना गोलियों से किया। इकबाल खान, अजहर खान, कंवरपाल हुड्डा, विक्की चौधरी, कलीम, अमित, महेश, योगेंद्र, वीरेंद्र बैसला, धीरज, कृष्णपाल मौजूद रहे।