फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पांच घंटे जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को भी कई जगहों पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन

पूरा दिन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग, छपरौली चुंगी से छपरौली रोड़, कोताना रोड़, दिल्ली बस अड्डा सहित अन्य स्थानों पर लोग जाम से जूझते रहे। हालांकि वाहन चालकों ने इधर-उधर, धूल भरे रास्तों से निकालने का प्रयास किया। लेकिन वहां भी वे जाम में फंस गए। दिल्ली-सहारनपुर रोड़ पर तो वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आए दिन जाम को लोग झेल रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस संबध में सीओ रामांनद कुशवाहा का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिये वे प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें