दोघट (बागपत)। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के लिए चौगामा क्षेत्र के तीन गांवों का चयन किया। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी ही लहर है।
चौगामा क्षेत्र के आजमपुर मुलसम, मौजिजाबाद नांगल और रहतना गांव का मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयन किया। योजना में जिन गांवों में विकास कार्य कम हुए हैं, उनकी जांच कराकर विकास कराया जाए। चयनित गांवों के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। इसमें प्रधान के पति बिट्टू, कृष्णपाल, योगेंद्र, हरपाल, यासीन, धर्मेंद्र, ब्रजपाल, सुनीता प्रधान, स्वाति पंवार प्रधान, सूरज मल, धीर सिंह, जसवीर, इलाऊद्दीन, नूर हसन, यामीन आदि रहे।