बागपत। शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया । एसडीएम विवेक कुमार और सीओ दिलीप सिंह ने समस्याएं सुनीं। कोतवाली क्षेत्र से चार युवकों द्वारा एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण करने ले जाने की शिकायत की आई। परिजनों ने अधिकारियों को बताया 16 फरवरी की सुबह 8 बजे उनकी बेटी लापता हो गई। उन्होंने चार युवकों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर गणपत, अमित, अंकुर पुत्र गुड्डू शर्मा और अंकित निवासी बड़ौत रोड नई बस्ती के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने में मामला दर्ज कर शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।