फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। धनौरा टीकरी गांव में ओम सिंह के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन धारण किया । बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन किया । वक्ताओं ने कहा कि बागपत में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन व हॉस्पिटल खोलने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की है। बैठक में निर्णय लिया भूतपूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र डीएम से मुलाकात होगी। संगठन की अगली बैठक गैडबरा गांव में 11 मार्च को होगी। अध्यक्षता रामनिवास राणा व संचालन भीम सिंह ने किया। इसमें रामपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, विजय पाल सिंह, प्रेमपाल, पीतम सिंह, चरण सिंह, भोपाल सिंह, सतपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें