फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में टाटा बिल्डिंग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले चरण में कक्षा 06 से 11 के सभी छात्र-छात्राओं को टाटा फिल्म्स द्वारा एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसका मुख्य विषय था युवा ही आने वाले भविष्य के रचियता है। इसलिए उन्हें अपने सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में उन्हें निबंध लिखने के लिए कहा गया। इसका विषय था आधुनिक भारत को महात्मा गांधी से मिलने वाली शिक्षा। यह निबंध प्रतियोगिता मुख्य रूप से दो विभागों में विभाजित की गई। इसके मुताबिक कक्षा 06 से 08 जूनियर विंग एवं कक्षा 09 से 11 सीनियर विंग। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारने का प्रयास। प्रतियोगिता में विशेष लेखन में छात्र आर्यरन मलिक, आयुषी राणा, वैष्णवी, उज्ज्वल शर्मा, गर्विता, उज्ज्वल गुप्ता विजेता रहे। विजेता छात्रों को मेडल, प्रशस्तिपत्र एवं टाटा इंडिया की तरफ से उपहार दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें