बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र-छात्राओं का एक सम्मेलन आयोजित कराया । इसमें प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रोफेसर शामिल रहे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने के के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय के जीव विज्ञान के छात्रों को डॉक्टर, पैथोलॉजिस्ट, फार्मेसिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट बनने के बारे में जानकारियां दी । इसमें डॉ. वीर भयंकर सिंह, डॉ. प्रशांत शर्मा, अनु ढाका, शबा परवीन, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. श्वेता त्यागी ने विद्यार्थियों को अपने अनुभावों और करियर को बताया। राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, सतीश कुमार, राजकुमार, डॉ. राधेश्याम सिंह, मुकेश राज, अशोक बंधु मौजूद रहे।