रमाला (बागपत)।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल, लूंब में शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ सूरज चौहान ने जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर और पहलवान प्रहलाद तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागी बच्चों का उन्होंने हौसला बढ़ाया। स्कूल शिक्षकों से इस तरह की प्रतियोगिताओं को समय-समय पर कराने के लिए अपील की। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गुरवानी प्रथम और प्रीति द्वितीय, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सूरज चौहान प्रथम और अनुज द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम और प्रियांशी चौहान द्वितीय, बालक वर्ग की 200 मीटर में रोनी प्रथम और प्रशांत द्वितीय रहा। लंबी और ऊंची कूद में हरिश चौहान प्रथम रहा। शॉटपुट में शिखा प्रथम रही। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन योगेश चौहान व मनीषा तोमर ने संयुक्त रूप से किया। संजीव तोमर, नीरज, मनोज चौहान, पंकज इंसा, संजीव कुमार उपस्थित रहे।