किसानों ने की राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज कराने की मांग
बागपत। हरियाणा के राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के लिए फैजपुर निनाना के किसान दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से शिकायत कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की ताकि समय पर उनका नाम दर्ज हो सके। किसानों ने डीएम को अवगत कराया कि दीक्षित अवार्ड के तहत उनकी जमीन हरियाणा में चली गई है। उनके नाम अभिलेखों में दर्ज नहीं हो सके। इस कारण हरियाणा प्रशासन उन्हें कब्जा नहीं दे रहा है। जब तक राजस्व अभिलेख में उनका नाम दर्ज नहीं होगा, तब तक उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिलेगा। वहां के डीएम ने पहले जिले के अभिलेखों में नामजद कराने के लिए कहा है। तभी वह आगे की कार्रवाई करेंगे। किसानों ने डीएम से जल्द नाम दर्ज कराने की मांग की। डीएम ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूरन, राजू, खाजान, रामस्वरूप, रघुनाथ, चौहली, कृष्णवीर, जगदीश, ओमप्रकाश, लहरी, रगबीर, श्यामू, महेंद्र, रामपाल, मांगे, चंद्र, गिरीलाल, रामानंद, मांगे, कितन, रामकिशन, निहाले, सोमनाथ, शिवचरण, मामचंद, बलबीर, सुल्तान मौजूद रहे।