आंगनबाड़ियों का क्रमिक अनशन जारी
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। आंगनबाड़ियों का बाल विकास परियोजना कार्यालय में क्रमिक अनशन जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने कहा सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। इससे उनके सामने आर्थिक तंगी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को ओमवीर, उषा, राजेश, कुसुम, गीता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया। बिनौली स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ियों का धरना शांतिपूर्ण जारी रहा। इसमें ब्लाक अध्यक्ष मनीषा त्यागी, सचिव मंजू शर्मा, बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनीता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मि, विनोद, साधना, अलका आदि रहे।