दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और नगर पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई गई।
नगर पंचायत दोघट में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और ईओ सूर्य प्रकाश ने नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष बबीता देवी और नगर पंचायत सदस्य घरभरी, सतीश पंवार, इरफान उर्फ इसरार, सुनीता, अमित, पूनम, मुकालतली, संजीव, शाकिर, रामकली, रतन सिंह, बिजेंद्र उर्फ लाला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत टीकरी में एसडीएम ने शपथ ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल राठी और सदस्य पूनम, ममतेश, प्रवेश, राजीव कुमार, बाबूराम, राहुल, बिंदू उर्फ बिंदर, संजीव, राजपाल, रामबीरी, सोहनवीरी, राहुल पुत्र पटेल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। महिलाओं ने घूंघट की ओट में शपथ लेकर अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने का लोगों से वादा किया। इस मौके पर टीकरी में मास्टर महेंद्र सिंह राठी और दोघट में माटू पहलवान ने संचालन किया। इसमें चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, लोकेंद्र ठेकेदार, ब्रजपाल, नाहर सिंह, सुधीर, दीपक, मास्टर रण सिंह पंवार, राकेश जैन, विनोद जैन, राहुल राठी, प्रमोद राठी, संजीव राठी, हरेंद्र आदि रहे।