बड़ौत (बागपत)।
नगर की बिजरौल रोड पर मंगलवार को काफी संख्या मेें युवा एकत्र हुए और दा गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया।
रालोद नेता मोहित मुखिया और छात्रनेता प्रियव्रत राणा के संयुक्त नेतृत्व मेें युवा बिजरौल रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा फिल्म में हिंदू धर्म के लिए अशब्द कहे गए हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साथ ही फिल्म में रामलला की मूर्तियां को धोखे से अयोध्या में स्थापित करने का दृश्य दिखाया है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा फिल्म डायरेक्टर इस तरह की विवादित एवं हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली फिल्म बनाकर लोकप्रियता हासिल करना चाहता है। इस फिल्म का हिंदू समाज व छात्र विरोध करते हैं। यदि जल्द ही फिल्म निदेशक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। प्रदर्शन मेें हिमांशु सोलंकी, मोहित तोमर, सुमित, राजन तोमर, सोनू, सुमित तोमर, शुभम, अभय, राहुल प्रधान, अंकित मान आदि रहे।