बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव और स्वच्छता प्रेरकों की बैठक ली। सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाए। जो गांव ओडीएफ किए हैं, उनको सत्यापन कराया जा रहा है। जो भी उनके सामने कमियां हैं, उन्हें दूर कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गांवों में विकास कार्यों को पूरा कराने के बाद उपभोग प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाए जाएंगे। कोई भी बच्चा खुले में शौच करने के लिए नहीं जाएगा। सचिवों को निर्देशित किया विकास कार्यों को समय से पूरा करेे। गांवों के खराब हैंडपंप और कच्ची गलियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए । धनौरा टीकरी के ग्राम सचिव अमित वर्मा ने समस्याएं बताई। इसमें परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल आदि रहे।