फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। हाईटेंशन विद्युत लाईन की चपेट में आकर व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग की। बिनौली गांव निवासी ओंकार (58) पुत्र नाहर सिंह शनिवार रात अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था। रात में करीब आठ बजे वह लघु शंका करने गया तो वह मकान से एकदम सटकर गुजर रही हाईटेंशन लाईन से टच हो गया और करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। फाल्ट की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे, अचेत अवस्था में पड़े देखकर चीख पुकार मच गई। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। बुरी तरह से झुलसे ओंकार को बिनौली सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें