बड़ौत (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी में घर की छत पर कपड़े सुखा रही एक महिला निक्की को बंदरों के झुंड ने घेर लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे में घायल महिला ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों ने बंदरों को भगाया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बता दें कि क्षेत्र में बंदरों ने पहले भी ऐसे हमले किए हैं। इससे लोगों में दहशत है।