बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को जादूगर धन्नी ने एक से बढ़कर एक जादुई करतब दिखाकर छात्र छात्राओं का मनोरंजन किया।
जादूगर धन्नी ने इल्युशन मेजिक, बॉडी मेजिक, रुमाल से कबूतर बनाना, माउथ कोयल मेजिक, हाथ से मिठाई बनाना, रुमाल से तिरंगा बनाना, कान से पानी निकालना, गुब्बारे से फूल निकालना, रुमाल से छतरी बनाना आदि करतब दिखाकर सबको रोमांचित किया। इस दौरान आँखों पर काला कपड़ा बांधकर बाइक चलाकर धन्नी जादूगर ने आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं से अंधविश्वास से दूर रहने और अपने हुनर से सफलता के आयाम प्राप्त करने का आह्वान किया। स्कूल की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, सुनीता धामा, नेहा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।