सीएमसी ममता को सम्मानित कर दी विदाई
बिनौली (बागपत) ।
कोर एडरा इंडिया के तत्वावधान में गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा पर रविवार को आयोजित समारोह में सीएमसी ममता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर विदाई दी।
समारोह में बीएमसी विनोद कुमार ने बताया कि बामनौली गांव निवासी सीएमसी ममता ने कोर एडरा इंडिया का चार वर्ष सहयोग किया है। सीएमसी ने ब्लॉक के अति संवेदन शील सहित 12 गांवों में पल्स पोलियो, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का खानपान, संस्थागत प्रसव, साफ सफाई, विश्व दिवस पर रैली निकालना आदि सराहनीय कार्य में योगदान किया । समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर विदाई दी। इसमें सीएमसी डोलो, खलील, बुसरा, सुधा, प्रिया, ममता शर्मा, जुबैदा, सतेंद्र, रेखा, जाहिदा, ज्योति आदि रहे।