बरसिया कैंप में 100 लोगों की जांच
अमीनगर सराय (बागपत)। बरसिया में सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमीनगर सराय के चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने अपनी टीम सहित लोगों के स्वास्थ्य की जांच और बुखार से ग्रस्त लोगों के रक्त की जांच हेतु स्लाइड बनाई। शिविर में 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।