फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना रोड समेत कई मार्गो का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के सिसाना रोड समेत कई जर्जर मार्गों का जल्द ही निर्माण हो जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने मंगलवार को निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन

बागपत नगर की दर्जनों सड़कों की हालत दयनीय है। कई स्थानों पर तो हर समय कीचड़ भरा रहता है। वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। प्रशासनिक अफसरों के पास लगातार शिकायत जा रही थी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने इसको गंभीरता से लिया। उन्होंने मंगलवार को सिसाना रोड, कश्यप कालोनी, काली मंदिर के पास का रोड समेत दर्जनों मार्गों का निरीक्षण किया। उनकी कार्य योजना बनाई गई। एसडीएम ने कहा रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जल्द ही मार्गों का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें