बड़ौत (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के वेतन से प्रति माह कटने वाली नई पेंशन कटौती से संबंधित धनराशि का कोई भी ब्योरा आज तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नहीं दिया। रविवार को रामबाग कॉलोनी में संघ के प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा शिक्षकों की समस्याओं को जिला विद्यालय निरीक्षक और लेखाधिकारी से कई वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया है। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने बताया डीआईओएस की कार्यशैली के विरोध में 27 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव होगा। उनके साथ इंद्रपाल सिंह ने भी रहे।