बागपत। शहर के गणमान्य लोग डीएम से मिले। नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मांग रखी राष्ट्र वंदना चौक पर लगी शहीदों की प्रतिमा के चारों की डिवाइडर को सही कराया जाए। उप कृषि निदेशक कार्यालय के सामने के गड्ढे बंद करवाए, रोड की खराब सोलर लाइट की जांच करवाई जाए, पानी निकासी के लिए मेरठ रोड और चांदीनगर रोड पर नाले का निर्माण और जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाए। अतिक्रमण को हटवाया जाए और गायत्रीपुरम मोहल्ले में गंदगी से निजात दिलाए। पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत के चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाए। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें राष्ट्रवंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेंद्र आर्य, नंदलाल डोगरा, राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, संतराम वर्मा, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा नोटरी मौजूद रहे।