बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथावाचक पार्वती नंदन महाराज ने भागवत महिमा बताई। आयोजक सोनू कैलाशी ने बताया मुख्य यजमान शांति देवी कशिश रहे। कलश यात्रा पुरा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसमें नौराज मलिक, कालू पंडित, जयभगवान, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।