फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने चौपट की सैकड़ो गांव की विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में पड़ रही तेज बारिश ने जनपद के माखर, बाछौड़, बाम, औसिक्का, बड़का, खड़खड़ी, संतनगर, बड़ौत, बिजरौल, बामनौली, सिरसली, रंछाड़, बरनावा आदि गांवों सहित जनपद के सैकड़ों गांवों में विद्युत व्यवस्था चौपट कर दी है। कई जगहों पर विद्युत पोल और लाइनें टूटकर जमीन पर गिरी पड़ी है, लेकिन सूचना के बाद भी निगम के अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने कहा निगम के अधिकारियों का मात्र राजस्व वसूली पर ध्यान है, सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें देवेंद्र, सुरेश, बलबीर, सहेंद्र, अमरपाल, जोगेंद्र, सुनील आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा कई जगहों पर टूटे खंभों, तारों और लाइनों को ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें