फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों को पौधरोपण कराने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज, छपरौली परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पहलवानों को पौधे भेंट कर पौधरोपण कराने का संकल्प दिलाया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक कृष्णपाल खलीफा, कोच धर्मेंद्र तोमर, आरआरडी उपाध्याय और सुरेंद्र चौहान तुगाना ने संयुक्त रूप से किया। आरआरडी उपाध्याय ने कहा वायु मंडल में बढ़ रही विषैली गैस औजोन की परत मेें छिद्र का बढ़ता हुआ आकार, गलेशर का तीव्र गति से पिघलना, मानव जीवन के अस्तित्व पर बहुत बड़ा खतरा है। पौधरोपण ही मात्र इसका एकलौता उपाय है। सुरेंद्र चौहान तुगाना ने कहा पौधरोपण ईश्वर को समर्पित है। इसलिए सभी को इस पवित्र अभियान में शामिल होकर पौधरोपण करना चाहिए। संचालक कृष्णपाल खलीफा ने कहा प्रत्येक पहलवान के नाम एक पौधा ंलगाया जाएगा। इसमें संजीव सिंह, धर्मेंद्र भूरा, मयंक चौधरी, शेरू, गौरव, जितेंद्र, सुधीर, शाबाद, रोहित भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें