बेहतर कॅरियर बनाने के लिए दिए टिप्स
बागपत। शोभित यूनिवर्सिटी ने श्री यमुना इंटर कॉलेज में कॅरियर बिल्डिंग सेमिनार का आयोजन किया। स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज विश्वविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. पूनम देवदत्त ने छात्रों को कोर्सों के बारे में बताया। उन्होंने कहा आईटी, मैनेजमेंट से जुडे़ कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन के कोर्स कर सकते हैं। साइंस में इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर्स, बीएससी, बीएससी ऑनर्स, बॉयो टेक्नोलॉजी, बॉयो मेडिकल, जेनेटिक इलेक्ट्रानिक विषय से स्नातक करने का विकल्प है। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक डबास, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार रमन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।