बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद निरीक्षण करने औसिक्का गांव पहुंचे। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ को गांव में सफाई व्यवस्था ठप मिली। जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने से उन्होंने नाराजगी जताई। बीडीओ ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को गांव में तीव्रता से विकास कार्य कराने के निर्देश दिएं। इसके बाद उन्होंने कैंप लगाकर गांव की महिलाओं, पुरूषों व युवतियों को खुले में शौच न करने का की अपील की। उन्होंने कहा खुले में शौच करने से बीमारियां फैलती है। बीडीओ ने बताया ब्लाक के अधिकांश गांवों को जल्द ही ओडीएफ कराने का प्रयास हो रहा है।