श्रीकृष्ण गुप्ता का अभिनंदन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पंकज गुप्ता के पिता श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया उन्होंने देह दान का संकल्प लिया है। सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा देह दान का संकल्प लेकर बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस दौरान श्रीकांत गुप्ता का अभिनंदन किया। इसमें सचिन सिंघल, दीपक गोयल, अतुल जिंदल, अंकित जिंदल, मनोज गुप्ता, डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. योगेश चौधरी, प्रदीप नैन, नरेश गुप्ता, डॉ. राधेश्याम वशिष्ठ आदि रहे।