फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की बैठक जैन नगर में हुई। इसमें चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री हरि भूषण उपाध्याय ने कहा चीन लगभग तीन लाख करोड़ का माल भारत में प्रतिवर्ष निर्यात करता है और भारत की भूमि पर कब्जा करके हमें ही आंखें दिखाता है। यदि हम चीन द्वारा निर्मित सामान का बहिष्कार करें तो उसकी अर्थ व्यवस्था चरमरा जाएगी और वह परेशान हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की चीन द्वारा निर्मित सामान का बहिष्कार करें। देश हित में चीन द्वारा निर्मित सामान के विरोध में जन जागरण अभियान चलाना होगा। संचालन राकेश विश्वकर्मा ने किया। इसमें राम कुमार गुप्ता, तरुण कुमार, पंकज शर्मा, चमत्कार मैत्र, नरेश वर्मा, दीपक, धर्म प्रकाश, सतीश गुप्ता, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें