राशन के लिए एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
बागपत। राशिद कालोनी के लोगों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। कालोनी के लोगों ने बताया कि उन्हें कोटेदार द्वारा राशन का वितरण नहीं कर रहा है। कई बार दुकान पर जा चुके है, लेकिन वितरण करने से इंकार कर रहा है। मशीन से उनका अंगूठा मैच नहीं हो रहा है, जबकि सभी जरूरी दस्तावेज उसे जमा करा दिए थे। जानबूझकर उसने मशीन में कागजों को अपलोड नहीं किया है, जिस कारण उसका अंगूठा नहीं आ रहा है। एसडीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर शकुंतला, मुनीजा, मुस्तरी, ब्रह्मवती, दिलशाद, रूकसाना, मोमीन, इस्लामूद्दीन, नाजिम सिद्दीकी मौजूद रहे।