फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री को सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर का पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय चंद्रशेखर के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शनिवार को सपा कार्यालय में कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर एकत्र हुए। चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में अर्जुन आवार्डी शोकेंद्र पहलवान ने कहा चंद्रशेखर के कार्यकाल में देश में बहुत विकास कार्य हुए हैं। वर्तमान में देश में विकास नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार व्यापारियों और आम वर्ग का शोषण के लिए कानून बना रही। इसमें ओमबीर सिंह, डॉ. शकील अहमद, सुरेंद्र पंवार, भूरू सभासद, बब्बू सभासद, वीर सैन चिकारा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें