बड़ौत (बागपत)। स्वराज्य अभियान के तत्वावधान में 200 किसान संगठन किसान अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इसका बागपत जनपद में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। तीन से 17 जुलाई तक पश्चिमी उप्र में किसान अधिकार यात्रा निकाली जा रही है जो एक किसान संघर्ष यात्रा का हिस्सा है। यह यात्रा किसानों को संगठित करने व उनके अधिकारों को बताने के लिए निकाली जा रही है। बुधवार को बागपत जनपद में पहुंचने पर किसान अधिकार यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया। इसमें संजीव गुर्जर, राजीव गौड़, राजवीर सिंह, प्रिय वृत्त राणा आदि रहे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और युवा छात्र नेता प्रियवत राणा ने बताया कि किसान अधिकार यात्रा का मकसद क्षेत्र के किसानों को उनके हकों के लिए आवाज उठाने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि भी किसानों की समस्याओं के लिए मुखर नहीं है। इसके संयोजक संजीव सिंह उप्र अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कर्नल जयवीर सिंह, सुमति यादव, पुष्कर आदि यात्रा में शामिल रहे।