फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंगलकारी शांति विधान में उमड़े श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महा मंगलकारी शांति विधान में उमड़े भक्त
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)।
श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर, बिनौली में शुक्रवार को 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के महा मोक्ष कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज के तत्वावधान में महा मंगलकारी श्री शांति विधान का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। विधानाचार्य पंडित अंकुर शास्त्री, ऋषभ शास्त्री और मधुबन जैन के सानिध्य में शुक्रवार को प्रात: भगवान का अभिषेक शांति धारा के बाद नित्य नियम पूजन हुआ। इसके बाद श्री शांति विधान प्रारंभ हुआ। इसमें मंत्रोच्चारण एवं भगवान के जयकारों के साथ ही भक्तों ने भगवान के समक्ष अघ्र्य अर्घ्य चढ़ाकर मंगल की कामना की। शात को आरती के बाद भजन संध्या की। इसमें जैन तीर्थ क्षेत्र हस्तिनापुर से पहुंची विनोद एंड पार्टी के कलाकारों ने भगवान की शक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। इसमें धनपाल, जीवेंद्र जैन, डॉ. सुरेंद्र जैन, अवनीश जैन, प्रद्युमन जैन, मदन जैन, गौतम चंद, सचिन जैन, गौरव जैन, अनुभव, पीयूष, राहुल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें