फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार फैक्टरियों में पकड़ी गई थी 170 किलोवाट की बिजली चोरी

Thu, 12 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा की चार फैक्टरियों में बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में बृहस्पतिवार को खेकड़ा के एसडीओ और जेई पर गाज गिर गई। इन फैक्टरियों में 170 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। एक अन्य फैक्टरी का मीटर जांच के लिए उदयपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


विद्युत निगम की मेरठ से आई टीम ने दो दिन पहले सिरोही इंटरप्राइजेज, बालाजी प्लास्टिक और एसए इंटर प्राइजेज ग्रुप की दो फैक्टरियों में मीटर रीडिंग व मशीनों का लोड चेक किया था और बिजली चोरी पकड़ी थी। फैक्टरी मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया था।

फैक्टरियों में बिजली चोरी मिलने के मामले में एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। माना जा रहा है कि बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने और शिकायत मिलने के बाद एमडी ने मेरठ से ही टीम भेजी थी। टीम ने एक अन्य फैक्टरी में भी टीम ने जांच की है और फैक्टरी में लगा विद्युत मीटर जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए उदयपुर भेजा। अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ने बताया कि मीटर की जांच में बिजली चोरी किया जाना सामने आने पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी के मामले में फैक्टरी संचालकों सतेंद्र सिरोही, राजेंद्र कुमार, राधेश्याम के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन






हर महीने की 14 तारीख को लगेगा स्वास्थ्य मेला

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हर महीने की 14 तारीख को शहरी व ग्रामीण हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों का उपचार करने के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें