फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 11 करोड़ से बनेंगी गन्ना विभाग की 17 सड़कें

Sat, 18 May 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जर्जर हाल में गन्ना विभाग की 17 सड़कों का निर्माण 11 करोड़ रुपये से किया जाएगा। जिनके प्रस्ताव को शासन स्तर से आचार संहिता लागू होने से पहले मंजूरी मिल गई थी, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया, जिस कारण सड़के जर्जर हो गई थी। इन सड़कों से गुजरने वाले किसानोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर किसानों ने कई बार अफसरों के सामने मुद्दा भी उठाया। जिसके बाद गन्ना विभाग ने 17 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी गईं। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 17 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। शासन ने 11.05 करोड़ रुपये बजट मंजूरी देते हुए पहली किस्त के 4.52 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया। तभी आचार संहिता लागू होने और वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर सड़कों के निर्माण के लिए मिले 4.52 करोड़ रुपये वापस भेज दिए गए। अब आचार संहिता समाप्त होने वाली है तो लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सड़कों के निर्माण के लिए फिर से तैयारी शुरू कर दी है।

इन सड़कों का होगा निर्माण
जिले में डौला से अमरपुर गढ़ी, चिरचिटा पीडब्ल्यूडी मार्ग से हिंडन नदी की तरफ, पदड़ा से बसौद, चिरचिटा से इंटर कॉलेज कमाला-जूड-हजूराबाद गढ़ी मार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना रोड से मांगरौली, बड़ौत कोताना रोड से ढिकाना संपर्क मार्ग, बोहला लुहारी रोड से ढिकाना, मलकपुर छपरौली रोड से पश्चिमी खास की पटरी, शबगा से बाछौड़, सिनौली से ओढ़ापुर, लुहारा से चांदनहेड़ी, अंगदपुर आर्य समाज मंदिर से बड़ौत-बिनौली रोड तक, नांगल से गांगनौली मार्ग, रमाला टांडा रोड से किरठल, रमाला चीनी मिल से सोंटी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन- गन्ना विभाग से हस्तांतरित हुई सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी और बजट दे दिया था, लेकिन आचार संहिता लगने और वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर बजट वापस चला गया। अब आचार संहिता हटते ही सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी हो जाएगा, तभी निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें