बागपत। लख्मी चंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार और रविवार सार्वजनिक को एडीएम ने निरस्त कर सभी विभागीय अधिकारियों को दफ्तर खुले रखने के निर्देश दिए । आदेश का पालन नहीं हुआ। पहले ही दिन विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों में ताले लटके रहे। न तो अधिकारी पहुंचे ओर न हीं कोई कर्मचारी। मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतगणना को देखकर रविवार और शनिवार के सार्वजनिक अवकाश को एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर निरस्त कर पूर्व की भांति विभागों को खुले रखने के निर्देश दिए। विकास भवन में कई दफ्तरों में ताले लटके रहे। न तो कार्यालय में अधिकारी पहुंचे और न ही कर्मचारी। अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि मतगणना से संबंधित अधिकारियों के लिए ऑफिस खुलने के निर्देश दिए हैं। जांच करवाकर कार्रवाई कराएंगे।