फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता पर हमला, पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर-बाघू मार्ग पर सात-आठ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर हमला किया। लाठी-डंडों से पिटाई कर पैर तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर हजारों रुपये की नगदी लूटकर ले गए। घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवसी शाहरुख पुत्र इस्लाम ने बताया कि वह भैंसा-बुग्गी से गांव-गांव में घूम कर सब्जी बेचने का काम करता है। तीन दिन पहले बाइक सवार युवकों से विवाद हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को सात-आठ युवकों ने उसे नौरोजपुर-बाघू मार्ग पर पकड़ लिया। उस की लाठी डंडों से पिटाई की। डंडा मारकर उसका पैर तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर सात हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी तरफ छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने मां-बेटी पर हमला किया। उषा पत्नी स्वर्गीय नरेश पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी टोनी के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी समय खेत के पड़ोसियों ने दोनों की पिटाई की। महिला घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया। घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें