फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतने वाले निशानेबाजों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वीर शाहमल राइफल क्लब बागपत के शूटरों ने खेकड़ा के सांकरौद गांव में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में पदक झटके। शूटिंग कोच शेखर तोमर ने बताया कि एकल वर्ग प्रतियोगिता में निखिल चौधरी ने स्वर्ण, निशांत सांगवान ने रजत, उज्जवल ने कांस्य पदक जीता। वहीं टीम वर्ग में निखिल चौधरी, निशांत सांगवान, लुकमान ने रजत पदक जीता। शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर रेंज का नाम रोशन किया। निशानेबाजों का क्लब पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बिजेंद्र सिंह, चौधरी हरबीर सिंह, पंकज तोमर, डॉ. योगेश तोमर ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस दौरान ऋतिक तोमर, शौर्य, रवि, सन्नी, निखिल, सचिन, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें