दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह चुनाव में वोट डालने नहीं जाएंगे। जलनिकासी की समस्या गांव में गंभीर है। जबकि कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं किया। बरसात के दिन में यहां पर समस्या गंभीर हो जाती है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। गांव जलनिकासी की समस्या गंभीर है। ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने कहा कि जलनिकासी के लिए कई बार प्रशासन को लिख चुके हैं। नाला खुदाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी अध्यक्षता डॉ. शब्बीर ने की। संचालन इकबाल ने किया। इसमें मीर हसन, अल्ला मेहर, वकील, शकील, नियत अलवी, शौकत, यशवीर, जयवीर, साहब सिंह, संदीप आदि रहे।