फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बिनौली में बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को भाजपाइयों ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली का शुभारंभ पेट्रोल पम्प बिनौली से छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बाइक चलाकर किया। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और अधिक सक्रिय करना व केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों से आमजन को अवगत कराना है। रैली बरनावा, संतनगर, शंजापुर, पलड़ी, दाहा, पुसार, किशनपुर बराल से होकर छपरौली पहुंची, जहां बाइक रैली हुई। रैली में सतेंद्र तुगाना, प्रमोद राठौड़ा, अनीता चौधरी, अरुण धामा, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव त्यागी, सुधीर त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रशांत धामा, प्रभा कश्यप सिरसली, कु. राधा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें