खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को खेकड़ा में नगर स्थित सीएचसी में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शहर में बंदरों और कुत्तों के काटने के कारण लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने डीएम से हस्तक्षेप कर हिंसक बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।