बड़ौत (बागपत)।
नगर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में आज छात्रों ने भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक से खुशी का इजहार किया। आन्या, आयुषी, अवनी, फलक, रीनू, तान्या, तनु, शगुन, मानसी, विनती, अविका आदि छात्रों ने बताया कि आज हिंदुस्तान ने शहीदों का बदला लिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायुसेना ने एक हजार किलो के बम गिराकर जैश का आतंकी कैंप तबाह कर पाकिस्तान में तबाही मचाई और वास्तव में काबिल ए तारीफ है। संस्था के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने बताया कि जहां पूरा देश शहीदों के गम में डूब था आज जाकर देश में खुशी की चमक दिखाई दी है। आज शहीदों की आत्माओं को भी शांति मिली होगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी है तो हिंदुस्तान भी साहस और वीरता का हथौड़ा है। जो आतंकवाद की भट्टी को चूर चूर कर देगा। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक से छात्रों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इसमें प्रबंधक दिनेश शर्मा, कविता तोमर, संतोष भारद्वाज, बृजेश तोमर, नीलम तोमर, निकुंज तोमर, अपर्णा तोमर, कलसुम, पूजा, प्रीति, वंदना, वर्षा आदि ने देश की साहसी सेना को हार्दिक बधाई दी।