दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम व धनौरा गांवों में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समापन हुआ। योगाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र व समाज की उन्नति में भागीदारी करना प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है। हमें अपने राष्ट्र पर गौरव होना चाहिए। धनौरा में अथर्ववेद पारायण यज्ञ के समापन पर ब्रह्मा धर्म मुनि ने कहा कि सत्य अहिंसा के रास्ते को अपनाना जरूरी है। सत्यदेव आचार्य, तेजपाल सिंह, थानाध्यक्ष दोघट अजय शर्मा, डॉ. चंद्रवीर राणा, रामदास जागिंड़, जितेंद्र आर्य, सुनील शास्त्री, प्रधान कृष्णपाल, मिंटू सहरावत, मा. प्रमोद, जगपाल सिंह, नरेंद्र, अरुण कुमार, पप्पन राणा मौजूद रहे।