बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम 15 व 16 फरवरी को दिगंबर जैन महाविद्यालय में होगा। समागम संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह और आयोजक सचिव डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि इस वर्ष का प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम भी शिक्षा निदेशालय प्रयागराज द्वारा दिगंबर जैन महाविद्यालय को दिया गया है। जबकि प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम 17, 18 और 19 फरवरी को दिगंबर जैन महाविद्यालय में होगा। इस समागम में 18 प्रकार की गतिविधि होगी। वर्दी मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ध्वज शिष्टाचार, फायर फाइटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, पाइन रिंग प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट, तंबू निर्माण, गेम्स गेम क्विज लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं होगी।