बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन का राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने सफाई अभियान चलाया। कन्या भ्रूण हत्या पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्वयं सेवकों ने नारी शिक्षा पर स्लेगन बनाए। इस दौरान डॉ. रोहित शर्मा, विजय वर्मा, हरीश चौहान, डॉ. कविता मानव, विक्रांत चौधरी, मोहित उपस्थित रहे।