खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को खेकड़ा नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की श्रीराम प्लाजा में बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार ने जीएसटी पंजीकरण सीमा बीस लाख से बढ़ाकर चालीस लाख कर दी और सवर्ण को दस प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसके लिए व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आम बजट में केंद्र सरकार टैक्स छूट सीमा बढ़ाकर व्यापारियों एवं आम जनता के हित में फैसला लेगी। इसमें प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंघल, विनोद गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, प्रमोद जैन, मयूर गुप्ता, शशांक जैन, दीपक सिंघल, राजीव गोयल सभासद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि रहे।