फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक दक्षता परीक्षा के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विगत पंद्रह दिसंबर को खेकड़ा नगर स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में ब्लाक क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा पांच व आठ के छात्र और छात्राओं की शैक्षिक दक्षता परीक्षा का आयोजन हुआ था। उक्त शैक्षिक दक्षता परीक्षा के परिणाम आने पर सोमवार को खेकड़ा तहसील में उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विद्यालयों के शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता, सह समन्वयक राजीव धामा, सुधीर वशिष्ठ, हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह तोमर संगीता शर्मा, अभिलाषा तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें