खेकड़ा (बागपत)।
बागपत स्थित विकास भवन में गणतंत्र दिवस पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्राओं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एकता, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी, मीनाक्षी, बीकॉम की छात्रा शिवानी को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार और समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विमल ढाका ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति की धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन एवं प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने छात्राओं को बधाई देकर खुशी जताई।