बागपत। हेल्प डेस्क पर आई 915 शिकायतों के निस्तारण के लिए सहकारिता विभाग में फार्मो की जांच तेजी के साथ चल रही है।
फसल ऋण मोचन योजना से हजारों किसानों को लाभ पहुंचाया था। उन कृषकों को भी योजना से जोड़ा जा रहा है जो वंचित रह गए थे। हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन लिए गए। जिलेभर से 915 किसानों ने हेल्प डेस्क पर खुद को पात्र साबित करते हुए आवेदन किया। अब सहकारिता विभाग में कर्मचारियों द्वारा फामों की जांच की जा रही है। समितियों के सचिव और विभागीय कर्मचारी इसमें जुटे हुए है। सहायक निबंधक को-आपरेटिव विकास कुमार ने बताया कि 915 आवेदन मिले थे। जिनकी अब विभागीय कर्मचारियों से इसकी जांच कराई जा रही है। जिसमें आवेदन के दौरान लगाए गए सभी अभिलेखों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्व और बैंकों इसके लिए सत्यापन करेंगे। जिसके बाद किसानों को लाभ मिलेगा।